सागर चंद्रा/ बहादुरगंज
बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों के द्वारा बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में संतोष प्रधान के घर का ताला तोड़ कर लाखों की जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।गृह स्वामी संतोष प्रधान अपनी पत्नी का इलाज के लिए घर से बाहर थे। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया और लगभग 10 लाख का जेवरात लेकर चलते बने ।
पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर के तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का 2 पीस नेकलेस, 3 पीस कान का झुमका, 2 पीस मांगटीका, 2 पीस गला का चिक, 2 पीस अंगूठी, 3 पीस बच्चे लॉकेट कुल 5 भर सोनानेवन चांदी का कप, ग्लास, कटोरा, पायल, गोटा चांदी कुल 80 भर की चोरी हुई है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख बताई जाती है।
घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पीड़ित को फोन से दी जहां घर आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और गायब जेवरात को देख पीड़िता के होश उड़ गया। घटना की लिखित शिकायत थाने में दी गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया गया है।