न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फुलवरिया दुर्गा मंदिर में पूजा की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा।

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार और थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने मंदिर पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर पूजा की तैयारियों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से मंदिर परिसर में की जा रही तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा पूजा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समिति से आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने की अपील की, ताकि पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।इस दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही।प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क है और आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। वहीं, पूजा समिति के सदस्यों ने भी पर्व को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

Share this news

Leave a Comment