सागर चंद्रा/ किशनगंज
टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर एसी के तांबे की पाइप चोरी करने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैयाज और रेहान के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने गत 12 अक्टूबर को पश्चिमपाली स्थित एक शोरूम से एसी के तांबे की पाइप की चोरी की थी। आरोपी की सारी कारस्तानी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
शोरूम संचालक अरशद यजदानी से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि विगत कई दिनों से शहर में एसपी पाइप चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। लाख कोशिश के बावजूद पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर पा रही थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया।