सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने गश्ती के दौरान मंगलवार के रात में बघवा ब्रिज के पास एक युवक को पकड़ा। सख्ती से पुछताछ करने पर बांस झाड़ी के पास देशी कट्टा छिपा कर रखने की बात बताने पर हथियार जप्त किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस की गाड़ी देख कर आरोपी भागने का प्रयास करने पर खदेड़ कर पकड़ने के बाद सख्ती से पुछताछ करने पर देशी कट्टा होने की जानकारी देने पर बरामद किया गया। अवैध हथियार बरामद होने पर युवक को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया की वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
गिरफ्तार होने पर साज़िश को नाकाम कर दिये है। पुछताछ करने पर अपना नाम नसीम अख्तर 26 वर्ष ग्राम खेमपुर थाना सुधानी का रहने वाला बताया। इन के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया। बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में गस्ती के दौरान अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी का यह दूसरा मामला है। इस से अपराधियों में भय का माहौल है।