घर-दुकान उजाड़ने एवं पुलिस पर पथराव पर दो प्राथमिकी दर्ज
दोनों प्राथमिकी के दो-दो आरोपियों सहित चार को भेजा गया जेल
मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के चकमन गांव में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घर और दुकान उजाड़ने एवं पुलिस गाड़ी पर पथराव करने को लेकर मनसाही पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। एक प्राथमिकी पीड़ित विद्यानंद मंडल के द्वारा दर्ज कराई गई है जिसमें घर और दुकान उजाड़ने वाले 12 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है जबकि दूसरी प्राथमिकी पुलिस के द्वारा दर्ज की गई है।
थाने के एसआई अखिलेश बैठा के बयान पर पुलिस गाड़ी पर पथड़ाव करने के मामले में दर्जन पर नामजद सहित कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों प्राथमिकी के आधार पर त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पक्ष के मो जसीम एवं मो. नजीर जबकि दूसरे पक्ष के मृत्युंजय कुमार एवं कपिल मंडल शामिल है।


























