दिशा की बैठक में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने मुखरता से रखी मांगे

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में आयोजित कटिहार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव ने भी भाग लिया। श्री यादव ने बैठक में अपनी बातों को मुखरता के साथ रखा ।

लाखो यादव ने कहा कि बिहार नौका घाट बंदोबस्ती एवं प्रबंधन विधेयक 2023, मनिहारी नगर निकाय में कब तक लागू होगा, जबकि गजट 16/03/23 को हीं पारित हो चुका है।जबसे यह पारित हुआ है तब से उन्होने अध्यक्ष और सचिव से अनेक बार आग्रह किया है कि गजट पारित के बाद जो भी बंदोबस्ती मनिहारी नगर क्षेत्र बंदोबस्ती या परवाना या फेरी सेवा मनिहारी नगर निकाय क्षेत्र में जितने भी घाट हैं उसकी परवाना और बंदोबस्ती की राशि मनिहारी नगर निकाय को दिया जाए। मांग की कि मनिहारी साहेबगंज फेरी सेवा जनता के हित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए।


श्रावण मास आरंभ होनेवाल है ऐसे में नारायणपुर से मनिहारी अम्बेडकर चौक एनएच के अधिकारी को निर्देशित किया जाय कि सावन माह में श्रद्धालुओं के आवागमन के पूर्व सडक किनारे उग आये जंगल की सफाई की जाय। साथ ही सड़क पर बने मात्रा गड्ढे को दूरुस्त किया जाय। फ्लैंक में मिट्टी भराई कार्य पूरा कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू किया जाय।

एलीओ कटिहार डीवीजन और बारसोई डिवीजन में जो भी पंचायत सरकार भवन बना है, बिना नजराना के हैंडओवर नहीं देता, जिससे संवेदकों को भारी परेशानी होती है। जिस संवेदक के द्वारा नजराना दिया जाता है उसको हैंडओवर मिल जाता है।ऐसी शिकायत बहुत संवेदकों द्वारा की गयी है।

विगत फरवरी को आहुत जिला निगरानी समिति दिशा की जिला स्तरीय बैठक की कार्रवाई की अनुपालन प्रतिवेदन से उन्होने असंतोष जताते हुए क्रमांक सं.15 ,35,56,57,58,59,61,68 के जवाब के प्रति असंतोष जताया। उन्होने इस संबंध मे सही और तथ्यात्म जानकारी उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई