फलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर चोचला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों जख्मी की पहचान राकेश कुमार भारती बाइक सवार,निवासी- चांदपुर मोरसंडा।मनोज कुमार उर्फ मुन्ना पैदल यात्री, निवासी- नवगछिया लत्तीपाखड़ के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही फलका पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मनोज कुमार उर्फ मुन्ना की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं, बाइक सवार राकेश कुमार का इलाज फलका अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे।
घटना के बारे में बताया जाता है कि राकेश कुमार नेपाल से अपनी आंख का इलाज कराकर बाइक द्वारा वापस अपने घर चांदपुर मोरसंडा लौट रहा था। इसी दौरान चोचला मोड़ के पास आम के बगीचे की रखवाली करने पैदल जा रहे मनोज कुमार उर्फ मुन्ना को ठोकर मार दिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

























