कटिहार – जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी ने विद्यालय अवधि में छात्रों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराये जाने को कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय तामगंज, चिलमारा स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फारूक दुर्रानी और स्कूल के विशिष्ट शिक्षक चंद्रशेखर सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ निलंबित अवधि का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र निर्धारित किया गया है।
वहीं दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथनगर प्राणपुर के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मंडल को विद्यालय की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में निलंबित किया गया है। इनका भी निलंबित अवधि का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही निर्धारित किया गया है।


























