KatiharNews:स्नान के दौरान महानंदा नदी में डूबने से बच्ची की मौत,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कमरुद्दीन टोला के पास महानंदा नदी के स्पर संख्या-42 के समीप शनिवार को स्नान के दौरान नौ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी।

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने साथियों के साथ महानंदा नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और लापता हो गई। साथ में मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बच्ची की तलाश शुरू की।

कई घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि महानंदा नदी में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। परंतु परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई