कटिहार – जिला फुटबाल लीग मैच आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक सौरभ कुमार मालाकार जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 निगम पार्षद प्रतिनिधि के निवास पर किया गया । 2 जुलाई से शुरू होने वाली जिला फुटबाल लीग का सफल आयोजन के लिए हवाई अड्डा फुटबाल क्लब के सचिव आशीष कुमार साह और गोविंद सहनी के साथ क्लब के सभी सदस्यगण ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।
सौरभ मालाकार ने मैदान की व्यवस्था पर अपना विचार और सहमति जताते हुए अच्छे आयोजन हो इसके लिए हवाई अड्डा फुटबाल क्लब को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।बैठक में जिला फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला ने बताया कि जिला फुटबाल लीग मैच में जिला के पंजिकृत फुटबाल क्लब 16 के लगभग लीग मैच में भाग लेंगे।
रेफरी समिति के एच ओ आर संजय कुमार बिहार पैनल रेफरी के द्वारा प्रत्येक मैच में रेफरी नियुक्ति पर विचार दिया गया। बैठक में हवाई अड्डा फुटबाल क्लब के सोनु यादव,अमित पोद्दार, चंदन सहनी नितीश कुमार, गोलु ,राजु सहनी, सिकंदर, आदित्य कुमार,अजय बासकी अमित कुमार, बिट्टू मरांडी, चम्पा हंसदा, हवाई अड्डा फुटबाल क्लब के सभी खिलाड़ियों ने जिला लीग मैच आयोजन में अपना योगदान देने पर विचार लिये।

























