अभिषेक सिंह को मिली किशनगंज मंडल कारा उपाधीक्षक की कमान

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) ने राज्य की विभिन्न जेलों में तैनात 30 उपाधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अभिषेक कुमार सिंह को किशनगंज मंडल कारा की कमान सौंपी गई है।


जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उप कारा, पटना सिटी में पदस्थापित अभिषेक कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें मंडल कारा, किशनगंज का उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि उप कारा, किशनगंज में कार्यरत मुकेश कुमार का स्थानांतरण उप कारा, उदाकिशुनगंज कर दिया गया है।

कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित जेल अधीक्षकों को बिना विलंब के अधिकारियों को विरमित कर नए पदस्थापन स्थल पर भेजने को कहा गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!