20 लाख से अधिक का कर्ज लेकर फरार 10 ऋणधारकों पर शिकंजा

SHARE:

गैरजमानती वारंट जारी

कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित इंडियन बैंक की रामपुर शाखा से ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले 10 खाताधारकों पर बैंक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार नोटिस के बावजूद ऋण राशि जमा नहीं करने पर इन खातों को एनपीए नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया गया है। साथ ही वरीय उपसमाहर्ता सह जिला नीलामपत्र पदाधिकारी मेराज जमील के द्वारा जारी पत्र के माध्यम से संबंधित ऋणधारकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया गया है।

बैंक के अनुसार इन सभी ऋणधारकों पर कुल 20 लाख 13 हजार रुपये से अधिक की राशि बकाया है। निर्धारित समय पर ऋण की अदायगी नहीं होने के कारण अब बैंक ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।इंडियन बैंक रामपुर शाखा के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा नहीं किये जाने के कारण गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। साथ ही उनकी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

बैंक द्वारा जारी सूची के अनुसार गोरही चचमा बिंजी निवासी नीरज कुमार पर 3,46,143 रुपये, बिंजी निवासी अजय कुमार सिंह पर 2,51,921 रुपये, रामपुर निवासी परमहंस दास पर 1,07,930 रुपये, गोरही बिंजी निवासी धर्मेंद्र राम पर 1,64,256 रुपये, बाबनगंज बिंजी निवासी मुबारक अली पर 1,14,295 रुपये, मालबारी बिंजी निवासी सुखदेव मुर्मू पर 1,18,833 रुपये, चरखी कोढ़ा निवासी मो. रकीब पर 1,03,428 रुपये, चरखी वार्ड संख्या-1 निवासी शमीरुन निशा पर 1,47,442 रुपये तथा बिंजी निवासी नीतीश कुमार पर 5,33,729 रुपये सहित ब्याज की राशि बकाया है।

बैंक ने बताया कि सूची में शामिल सभी एनपीए खाताधारकों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया है। बैंक प्रबंधक चंदन कुमार का कहना है कि बार-बार सूचना और नोटिस देने के बावजूद ऋणधारकों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद बैंक ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए प्रशासन की मदद से कार्रवाई शुरू की है। बैंक प्रबंधन ने अन्य ऋणधारकों से भी समय पर ऋण सहित ब्याज अदायगी करने की अपील की है, ताकि उन्हें ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई