मनसाही में मुहर्रम को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मुहर्रम को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर मनसाही पुलिस के जवान,पारा मिलिट्री फोर्स के जवान साथ में हैं, जो मनसाही परिक्षेत्र के छोटी बथना, जयनगर,चित्तौरिया,बेसा घाट,कुर्सेल,मनसाही हाट, मोहनपुर, भेड़मारा, राघोपुर, लहसा आदि जगहों पर होते हुए फ्लैग मार्च वापस मनसाही पहुंचा।

आम लोगों को शांति पूर्वक मुहर्रम मनाने की अपील किया। इस अवसर पर बीडीओ सुमन कुमारी,अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!