ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंता

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुवाड़ी, पोस्ट– मटियारी थाना- टेढ़ागाछ निवासी मलचन गिरी (पिता–गुच्चा गिरी) पिछले लगभग दो वर्षों से कर्नाटक के बेलगाम में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे और समय-समय पर अपने घर आते-जाते रहते थे। बताया जाता है कि 13 जून को वह अपने कुछ साथियों के साथ ट्रेन से बिहार लौट रहे थे।

यात्रा के दौरान आरा और पटना के बीच अचानक वह लापता हो गए। साथियों ने पहले ट्रेन में तथा बाद में विभिन्न स्थानों पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की जानकारी तत्काल दानापुर थाना को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

हालांकि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने प्रशासन से युवक की शीघ्र खोजबीन करने की मांग की है। परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को मलचन गिरी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9304045939 या 6360001058 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई