किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोर

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार को चोरी की घटना की प्राथमिकी किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद किशनगंज सदर थाना की पुलिस चोरी की घटना के उद्भेदन में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृह स्वामी ऑफिस के कार्य से घर से बाहर गए हुए थे।

मंगलवार की सुबह घर वायस आया तो चोरी की घटना की जानकारी मिली। घर के अंदर प्रवेश करने पर चोरी का आकलन करने पड़ देखा गया तो छह लाख के सोने के जेवर घर के कमरे व आलमीरा में रखा 35 हजार नगदी चोरी कर ली गई।चोरी हुए सामानों में सोने का गले का चेन,सोने का कान की बाली, मंगलसूत्र,चांदी के सिक्के आदि शामिल है।

वहीं बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए,ताकि बदमाशों की हरकत का पता पुलिस को न लग सके।इधर घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई