किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर दो गाय आ गईं। ट्रेन धर्मगंज रेलवे गुमटी के पास से रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी।लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान रेलवे गुमटी की ओर से दो गायें अचानक ट्रैक पर पहुंच गईं। लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया।

ब्रेक लगने के बाद ट्रेन की गति करीब 100 मीटर तक धीरे-धीरे कम हुई। इस दौरान एक गाय इंजन के अगले हिस्से में फंस गई, जबकि दूसरी गाय इंजन के नीचे चली गई। तीसरी गाय को समय रहते ट्रैक से हटा लिया गया।इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ट्रेन के इंजन को भी कोई गंभीर तकनीकी क्षति नहीं पहुंची।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!