किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

SHARE:

खगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई

किशनगंज /प्रतिनिधि

जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि को कार्रवाई की गई है। सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा माछमारा स्थित कालू चौक के पास हवाई अड्डा रोड एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने 13 केजी 460 ग्राम गांजा बरामद किया है।गांजा के साथ एक युवाक को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 24,960 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़ा माछमारा वार्ड संख्या 33 निवासी सुरेश राम (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। सोमवार देर रात किशनगंज सदर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति खगड़ा मछमारा हवाई अड्डा रोड स्थित अपने में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखे हुए है और उसकी बिक्री कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और मौके पर पहुंच कर छापेमारी की गई। टीम में किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।राजस्व अधिकारी सह दंडाधिकारी गंगाराम टुड्डू की मौजूदगी में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे में पलंग के नीचे रखे पैकेटों और बोरे से कुल 13 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

इसके अलावा सिगरेट के कई डिब्बे, रोलिंग पेपर तथा अन्य सामग्री भी जप्त की गई। पुलिस ने मौके से 24,960 रुपये नकद भी बरामद किए, जिसे गांजा कारोबार से जुड़ी रकम माना जा रहा है।बताया जाता है की आरोपी मादक पदार्थ गांजा की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस ने बरामद सभी सामानों को जप्त कर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सीलबंद कर दिया तथा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

वहीं देर रात अचानक से हुई कार्रवाई के दौरान घटना स्थल के आसपास आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।आरोपी के घर के पास कई आवास है। पुलिस की टीम के अचानक पहुंचते ही आसपास के लोग घरों से निकल कर घटना की जानकारी लेने लगे थे।जब लोगों को कार्रवाई का पता चला तो आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित हो गए।

एसडीपीओ ने ये कहा

एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने कहा कि अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिली थी।सूचना पर टीम गठित कर उक्त कार्रवाई की गई है।पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी के गिरोह का पता लगाया जा रहा है।इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई