आस्थापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस
कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में कोढ़ा विधानसभा के कोलासी मंडल में जिला परिषद अध्यक्ष सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रश्मि सिंह की आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उनके महान जीवन, त्याग, संघर्ष और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान ,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो, जिला महामंत्री गोविन्द अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार मौजूद रहे । पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर कहा कि देश कि अखंडता और एकता के लिए उनका संकल्प और समर्पण सदैव प्रेरणादायी है।
उनके संघर्ष और त्याग का परिणाम है कि आज “एक प्रधान, एक विधान और एक निशान” का विचार साकार है और देश उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच, उनके विचार और भावनाएँ सदैव राष्ट्रनिर्माण में मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अखंड भारत, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके सपनों और संकल्पों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में डॉ. मुखर्जी को नमन किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 ए की समाप्ति डॉ. मुखर्जी के विचारों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम है, जिसने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया है।
राष्ट्र प्रथम का उनका संदेश और बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, पप्पू गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, वीरेन्द्र यादव, बब्बन झा, महेन्द्र झा, स्वेता राय, मंडल अध्यक्ष भोला झा, मिथिलेश सिंह, मनजीत सिंह, अरविंद महतो, राजकुमार साह,मुकेश ठाकुर, सुरेन्द्र मिश्रासहित कार्यकर्ता शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित किया।
























