संवाददाता/किशनगंज
किशनगंज महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि पीड़िता सदर थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी जहां आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था
आरोपी शत्रुघ्न कुमार को सोमवार को उसके महीनगांव गोबिन्दपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई केस के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक सिमरन भारती के नेतृत्व में टीम के द्वारा की गई। घटना को लेकर आरोपी युवक के विरुद्ध 20 जून को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी और कांड का अनुसंधान किया जा रहा था।इस दौरान आरोपी के अपने घर में रहने की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।


























