समेली /कटिहार – पोठिया थाना के परिसर में मुहर्रम पर्व त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने की। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह,अंचलाधिकारी प्रिय रंजन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमारपप्पू, एएसआई राम विलास यादव सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अखाड़ा कमेटियों एवं जुलूस आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सभी जुलूसों को निर्धारित रूट चार्ट एवं समय-सारिणी का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल, मुखिया हृदय नारायण यादव, महेंद्र प्रसाद साह, राजकुमार भारती, मनीष कुमार ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि अक्षय कुमार मंडल उर्फ गुड्डू, सरपंच मनोज पटेल, प्रेमचंद मंडल, रमजान अली, प्रभाष मंडल, मधुकर कुमार, संजय सुमन, रेहान खान, जावेद हाफिज, नरेश केशरी, रंजीत कुमार सुखारी, मो जहागीर, मो इरशाद, राहुल भारती, सुनील शर्मा, सुमन शर्मा, उत्तम कुमार, दिवाकर कुमार राय, मुकेश कुमार केसरी, कृष्ण कुमार राय, केशव कुमार साह, गुड्डू यादव, मोहम्मद तबरेज़, मुन्ना मुश्ताक, रंजीत कुमार, अरुण कुमार मंडल, अमजद खान सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।


























