कटिहार रेल मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

SHARE:

स्वास्थ्य का दिया संदेश

कटिहार – एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोशी अधिकारी क्लब एवं फणीश्वर नाथ रेणु प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम किरेंद्र नरह और रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले डीआरएम किरेंद्र नरह एवं अन्य अधिकारीगण कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम में लाइव प्रसारण से जुड़े एवं प्रधानमंत्री के योग से संबंधित संबोधन से लाभान्वित हुए ।

कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्‘ तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन‘ के सामूहिक गायन के साथ हुआ ।मौके पर रेल अधिकारियों द्वारा योग गुरु अभिषेक कुमार और उनके टीम का शाल ओढाकर , पौधा देकर स्वागत किया गया। उसके बाद योग गुरु अभिषेक कुमार द्वारा सभी रेल अधिकारियो को योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह और रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह के नेतृत्व में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने सामूहिक योगाभ्यास कर तनावमुक्त , स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। वही इस वर्ष योग का आधिकारिक विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। इस अवसर पर डीआरएम किरेंद्र नरह ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है।

प्रत्येक रेलकर्मी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।वही रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह ने कहा कि
“योग स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन की कुंजी है। जिसके नियमित योग से परिवार और समाज दोनों स्वस्थ एवं सशक्त बनते हैं।”वही सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने सभी रेलकर्मियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर डीआरएम किरेंद्र नरह के साथ रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह, उपाध्यक्ष पूजा सिंह, सचिव मंजरी पाल सहित एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीएन प्रभात कुमार सिंह सहित सभी रेल अधिकारी, महिला समिति के पदाधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, स्कॉट एंड गाइड आदि के लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई