अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने योगाभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहादुरगंज के वार्ड नं 11 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सुभाषनगर के भैया बहनों सहित आचार्य एवं दर्जनों अभिभावकों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान योग शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के व्यायाम तथा प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।

शिविर के दौरान भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी उदगीद, उज्जायी, बाह्य प्राणायाम सहित अनेकों व्यायाम व योगासन का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सुधीर कुमार झा ने कहा कि योगाभ्यास से मनुष्य मानसिक तथा शारीरिक रूप से मनुष्य मजबूत होता है। प्रतिदिन योगाभ्यास व प्राणायाम करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। योग से सभी प्रकार के शारीरिक कष्ट व विकार दूर होते हैं ।

वहीं योग शिक्षकों ने नियमित योग को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को निरोगी शरीर के लिए योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है

। वहीं योग शिविर का शुभारंभ मंत्रोचारण के बीच भारत माता के छवि की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में प्रधानाचार्य सुधीर झा, आचार्य पवन मंडल, विष्णु सिन्हा, विवेकानंद मिश्र, संजय ठाकुर, रमन झा, राजू बसाक, अजय कर्ण , किरण ओझा, संगीता कुमारी, आस्था कुमारी, बेवी, शिवानी, पम्मी एवं अविभावक अरुण कर्मकार, जय शंकर लला, नवीन झा, मुन्ना झा, राणा सिन्हा सहित विद्यालय के बच्चों ने भागीदारी दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई