किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में योग शिविर का हुआ आयोजन ,लोगो ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को अलग अलग संगठनों,विद्यालयों में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया । इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग निर्धारित की गई थी। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि बढ़ती आयु के साथ शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का प्रभावी साधन भी है।

मालूम हो कि योग दिवस पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों ,छात्र छात्राओं,राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । शहर के खेल भवन में आयोजित शिविर का जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया ,जहा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

वही वनवासी कल्याण आश्रम में योग गुरु रविराज के द्वारा छात्रों को योगाभ्यास करवाया गया जहां सचिव गौतम पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे । जबकि गायत्री शक्तिपीठ में भी सहायक ट्रस्टी मिक्की साहा के उपस्थिति में परिजनों ने योगाभ्यास किया ।इधर शहर के प्रतिष्ठित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में एसएसबी द्वारा शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावे शिक्षकों एवं एसएसबी जवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।इस दौरान विद्यालय के निदेशक सरयू मिश्रा एवं प्रिंसिपल आलोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।अधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। इस दौरान लोगों से स्वस्थ शरीर हेतु योग अपनाने की अपील की गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई