सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र अंतर्गत बेनी जलालपुर पंचायत के वार्ड चार गोबिंदपुर निवासी प्रवासी मजदूर मंजर आलम( 30) की मध्यप्रदेश के इटारसी जंक्शन के करीब ट्रेन से गिरकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुम्बई में रह कर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बकर ईद के मौके पर घर आया था। 15 जुन को रोजगार की तलाश में मुम्बई जा रहा था की 17 जुन के प्रातःकाल में ट्रेन से गिरकर मौत होने की सूचना मिली। यात्रा के दौरान वह ट्रेन से कैसे गिरा। कुछ पता नहीं है। परिजनों ने संबंधित जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की मांग की है। मृतक के घर जैसे ही यह खबर पहुंची। परिवार में कोहराम मच गया।
पत्नी अंजरा खातुन इस घटना अपने पति की इस तरह दर्दनाक मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं। उनका पांच वर्ष और एक वर्ष का दो बेटा हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से सहारा छिन गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। ऐसे में इस घटना ने उन्हें गहरे संकट में डाल दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बेनी जलालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नाहिद आलम ने शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि मंजर आलम मेहनती था और परिवार के लिए बाहर रहकर काम करता था। उसकी मौत से पूरे गांव को गहरा आघात पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को सरकारी सहायता, आपदा राहत और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। ताकि पत्नी और बच्चों के साथ साथ बुढ़े माता पिता का भविष्य को कुछ सहारा मिल सके। शुक्रवार को उनका आखिरी रसुमात गांव के कब्रिस्तान में जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक किया गया।

























