कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने लाभुकों के बीच वितरित किए जॉब कार्ड,राशन कार्ड व प्रमाण पत्र

SHARE:

कोढा/कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पंचायत सहयोग शिविर – समस्याओं का तेज समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड कार्यालय परिसर कोढ़ा, नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या-8 स्थित काली मंदिर प्रांगण तथा बावनगंज पंचायत में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं लिखित रूप में दर्ज कराईं।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोढ़ा की विधायक कविता पासवान उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनजीत महेश्वरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि रमन झा मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बावनगंज पंचायत के मुखिया बलराम महोली एवं उपमुखिया नीलम देवी द्वारा विधायक कविता पासवान एवं जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह को बुके भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई।इसके बाद विधायक कविता पासवान एवं जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का वितरण किया।

शिविर में पहुंचे लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभुकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका निवारण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाने एवं उससे संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। भू-सर्वे, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पंचायत एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का भी मौके पर निष्पादन किया गया।


विधायक कविता पासवान ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित कर प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम की जा रही है तथा लोगों को त्वरित न्याय एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई