बरारी /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, मुख्य पार्षद बबिता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
उद्घाटन अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अलग-अलग सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर के पहले दिन कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग से जुड़े 26 मामले, सामाजिक सुरक्षा योजना के 32 आवेदन, राशन कार्ड के लिए 3 आवेदन,मनरेगा वीबीजी से संबंधित 4 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के 2 आवेदन,पीएम किसान योजना का 1 आवेदन तथा दिव्यांगता प्रमाणन से जुड़ा 1 आवेदन शामिल है।
बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि अधिकांश आवेदनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई मामलों का निपटारा शिविर स्थल पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।


























