आग लगने से एक घर जलकर राख,जेवर-नगदी समेत ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में बुधवार की रात विजयकांत झा के घर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर के सहारे पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची मिनी दमकल से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।अगलगी में घर का सामान,कपड़े, फर्नीचर समेत करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार घर में रखे जेवर और नगदी भी आग की भेंट चढ़ गए। विजयकांत झा के पुत्र मुन्ना कुमार झा वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

गनीमत रही कि घर में रखा गैस सिलेंडर खाली था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया अरुण कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। अंचल की टीम ने भी पहुंचकर जांच की है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। बताया गया कि आग चुल्हे से निकली चिंगारी से फैली।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!