कदवा/कटिहार – बीती रात कदला थाना क्षेत्र के चपरघट – कुर्सेल मुख्य सड़क पर कचौरा चौक के पास स्कॉर्पियो और टोटो के आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है।वहीं बताया गया है कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक टोटो पर सवार चार लोग कचौरा की ओर जा रहे थे।
कचौरा चौक के पास कुर्सेल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक स्कार्पियो ने से चपरघट के तरफ आ रही थी जैसे हीं कचौरा चौक के पास पहुंच तो तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर टोटो को सामने से टक्कर मार दिया। घटना में टोटो सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलों की पहचान कचौरा निवासी प्रमोद विश्वास पिता कारु विश्वास, विशाल कुमार (9 )पिता प्रमोद विश्वास, यशोदा देवी (32) पति दिनेश ठाकुर और प्रताप कुमार ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर के रुप में हुई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने चारो का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।परिजनों ने घायलों को पूर्णियां ले गये।
बताया गया है कि इलाज के दौरान यशोदा देवी की मौत हो गई।घटना को लेकर कचौरा गांव तथा परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया है।आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला यातायात थाना को भेज दिया जाएगा।




























