टेढ़ागाछ में “ब्लैकआउट मॉकड्रिल” का सफल आयोजन, 15 मिनट तक बंद रही सभी लाइटें

SHARE:

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार 14 मई 2026 की शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक हवाई हमले से बचाव एवं नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य से “ब्लैकआउट मॉकड्रिल” का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक सतर्कता और आम लोगों की भागीदारी देखने को मिली। मॉकड्रिल के तहत लोगों ने अपने-अपने घरों की बिजली लाइटें बंद कर प्रशासन का सहयोग किया तथा निर्धारित समय तक पूर्ण ब्लैकआउट का पालन किया।


प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों की लाइटें भी 15 मिनट के लिए बंद रखी गईं। प्रशासन की ओर से पूर्व में ही लोगों को मॉकड्रिल के उद्देश्य और उसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में निर्धारित समय के दौरान अंधेरा छाया रहा और लोगों ने अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार तथा इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मो० इजहार आलम लगातार क्षेत्र की निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा तैयारियों का आकलन करना और लोगों को सतर्क एवं जागरूक बनाना है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भविष्य में भी ऐसे सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से बचाव कार्य किया जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई