सायरन बजा, बुझ गईं लाइटें: किशनगंज में सफल ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से गुरुवार को सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट उपाय, आपातकालीन निकासी और खोज-बचाव अभियान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और नागरिक पूरी तरह तैयार रह सकें इसी उद्देश्य से मॉक ड्रिल किया गया।मालूम हो कि संध्या 7 बजे से लेकर 7:15 बजे तक ब्लैक आउट का आयोजन किया गया।

शहर में कुल तीन स्थानों यथा गांधी चौक ,बस स्टैंड एवं समाहरणालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जैसे ही 7 बजा बिजली काट दी गई।ब्लैक आउट की वजह से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया । इस दौरान शायरन बजते रहे।

मालूम हो कि यह मॉक ड्रिल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के रूप में की गई।जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा पूर्व में ही मॉक ड्रिल को लेकर जिले वासियों से अपील की गई थी। जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक गांधी चौक पर स्वयं मौजूद थे।
निर्धारित समय के उपरांत पुन 7 बजकर 15 मिनट पर बिजली आपूर्ति को पुनः बहाल कर दिया गया।

शहर के चूड़ी पट्टी में स्थानीय युवकों ने इसे सरकार और प्रशासन का सराहनीय कदम बताया और कहा कि हमारी सुरक्षा के लिए ही यह कदम उठाया गया है इसका हम सभी स्वागत करते हैं।जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि शहर वासियों ने मॉक ड्रिल में पूरा सहयोग किया जिसकी वजह से ब्लैक आउट पूरी तरह सफल रहा उन्होंने जिलेवासियों का आभार जताया ।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि मॉक ड्रिल में किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं आई।उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन आदि का पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक किया गया।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!