संवाददाता: बिपुल विश्वास
फारबिसगंज के भागकोहेलिया वार्ड संख्या 3 में चार घरों में लगी आग से लाखो रूपये का सामान जलकर राख हो गया।आग लगने से 25 हजार नगद,जेवर जेवरात सहित घर का सारा सामान जल गया।वही 8 मवेशी की भी झुलस कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिजाज अंसारी, राजस्व विभाग के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।आगलगी की घटना में लगभग दस लाख की क्षति हुई है।घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर भी बिजली तार की लूज पूज व्यवस्था पर नाराजगी जताया है।
























