कटिहार:12वीं में एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

SHARE:

कटिहार – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सत्र 2025-26 की 12वीं वार्षिक परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस परीक्षा में कुल 32 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें 28 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। वहीं 3 छात्र असफल रहे तथा 1 छात्र अनुपस्थित रहा।विद्यालय की छात्रा रिया दौलनी ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तुलसी कुमार पोद्दार ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर हर्षिता कुमारी रहीं, जिन्होंने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


विद्यालय के प्राचार्य विकास चटर्जी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई