सालमारी पुलिस ने पांच शराबियों को किया गिरफ्तार 

SHARE:


 
सालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस ने क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए सोमवार देर रात विशेष अभियान चलाकर पांच लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद मंगलवार को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये लोगों में अमरदीप कुमार निवासी सालमारी, मिथुन नुनिया निवासी ताहिरपुर, चमरू यादव निवासी नौवाटोली,लेलहा महलदार एवं नरेश महलदार निवासी बंटोरा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रहा था।

जिसके बाद कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती और जांच अभियान चला रही है। ताकि शराब के अवैध कारोबार और नशाखोरी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई