गर्भवती महिला की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने गला घोंट कर हत्या करने का लगाया आरोप

SHARE:

गर्भ में पल रहे 8 माह के गर्भस्थ शिशु की भी हुई मौत

सागर चंद्रा/किशनगंज

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा में एक गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शाहीन परवीन (19) पति सरवर आलम उर्फ गुड्डू के रूप में की गई है। घटना के बाद से ही मृतका के सभी ससुराल वाले फरार हो गए हैं। जबकि शाहीन के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार कमलपुर पंचायत स्थित डोल रिक्ष्वी काशीबाड़ी निवासी शाहीन परवीन की शादी मात्र 9 माह पूर्व नटुआपाड़ा निवासी सर्वर आलम के साथ हुई थी। शादी के वक्त मायके वालों ने उसके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए जेवरात, फर्नीचर, बाइक व नगद सहित अन्य कीमती उपहार भी दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।

जिसकी शिकायत किए जाने के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों को काफी समझाया भी था। शाहीन को उपहार स्वरूप दी गई बाइक के चोरी हो जाने के बाद उसे एक नई बाइक भी खरीद कर दी गई थी। जबकि जमीन खरीदने के लिए उसे हाल ही में 3.1 रुपये भी दिए गए थे। लेकिन पेशे से राजमिस्त्री पति सरवर के रोजगार के सिलसिले में दिल्ली चले जाने के बाद ससुराल वाले शाहीन को बुरी तरह से प्रताड़ित करने लगे थे।


लेकिन सोमवार रात शाहीन के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी मिली। मायके वाले जब तक शाहीन के ससुराल पहुंचे तब तक शव को बिस्तर पर लिटा दिया गया था और सभी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए थे। लेकिन शाहीन के गले पर उभरे काले निशान और शरीर पर मिले चोट के निशान से स्पष्ट था कि शाहीन की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। शाहीन के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे 8 माह के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई