किताब खरीदने निकली युवती लापता, पुलिस तलाश में जुटी

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

शहर के फुलवारी आमबाड़ी निवासी युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत रविवार को वह किताब खरीदने के लिए घर से बाजार के लिए निकली थी।

लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे। घटना के बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।

परिजनों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और सहेलियों से भी पूछताछ की गई।

लेकिन युवती को ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर परिजन पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई