भारत मे प्रवेश कर रहे दो विदेशी महिला समेत चार को एसएसबी ने पकड़ा,किया पुलिस के हवाले

SHARE:

संवाददाता। किशनगंज

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एस एस बी 41 वी बटालियन के जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है ।मालूम हो कि एस एस बी जवानों ने दो थाईलैंड निवासी महिलाओं के साथ साथ कुल चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एसएसबी 41वीं बटालियन रानीडांगा की बी-कंपनी मदनजोत के जवानों ने सोमवार की शाम पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रतखोला क्षेत्र में बीपी नंबर 88/08 के पास एक विशेष अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान, क्यूआरटी ने 2 थाई नागरिकों, 1 नेपाली नागरिक और 1 भारतीय नागरिक सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और एक चार पहिया वाहन, कई मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड और राष्ट्रीय पहचान पत्र जब्त किए।


थाई नागरिक महिला नुसरा किंगवान 43, साविनी चालसाई (33 वर्ष महिला) अनधिकृत भूमि मार्ग से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थीं और थाई मसाज की आड़ में देह व्यापार में लगी हुई थीं।
गिरफ्तार व्यक्तियों और जब्त की गई वस्तुओं को पासपोर्ट अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नक्सलबाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई