KatiharNews:टेंपो पलटने से एक महिला की मौत,एक बच्चा घायल

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर सालमारी मार्ग पर रेलवे गेट के निकट टेंपो पलटने से एक महिला की घटनास्थल में ही मौत हो गई। जबकि एक 6 वर्षीय बच्चा घायल है। मौके की नजाकत को देखते हुए टेंपो चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो चालक टेंपो स्टार्ट कर रहा था।

इस दौरान टेंपो पीछे की ओर निकलने की वजह से गड्ढे में जा गिरा। टेंपो में सवार कई सवारी बाल बाल बच गए। परंतु एक महिला जो आजमनगर की रहने वाली है।

टेंपो के चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतिका की पहचान आजमनगर दक्षिण टोला निवासी मोहम्मद तजमूल की पत्नी रुखसाना खातून( 50) के रूप में की गयी। मृतक रुखसाना खातून आजमनगर से अपना मायके सहजना गांव जा रही थी। घटना देर शाम की बताई जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई