आजमनगर /कटिहार – सोमवार के दिन अंचल कार्यालय पहुंचे राजस्व कर्मचारियों ने योगदान देकर राजस्व से संबंधित कार्यों की शुरुआत की। पिछले 86 दिन तक लगातार राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। इस बाबत भूमि से संबंधित कार्य लंबित पड़े हुए हैं।
योगदान देने के बाद राजस्व कर्मचारियों द्वारा अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम से मिलकर अंचल कार्यालय में लंबित पड़े भूमि से संबंधित सभी कार्यों को अभिलंब निपटाने की बात कही। राजस्व कर्मचारी के द्वारा किए गए हड़ताल की वजह से दाखिल खारिज परिमार्जन प्लस आरओआर तथा आय, आवासीय,जाति प्रमाण पत्र आदि कई तरह के कार्य अंचल कार्यालय में लंबित पड़ा हुआ है।
राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि संघ के निर्देश पर समस्त राजस्व कर्मचारी योगदान देकर कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। इस अवसर पर सुनील ठाकुर के अलावे विकास कुमार, रितिक कुमार,सुनील पासवान,दीपक कुमार, हिमालय यादव,प्रभात रंजन, शशि कुमार संदीप कुमार वीरेंद्र कुमार आदि सहित दर्जनों की तादाद में राजस्व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।




























