इंटर में नामांकन के नाम पर अधिक राशि लेने और रसीद नहीं देने का आरोप, कारवाई की मांग

SHARE:

मनसाही/कटिहार – उच्च माध्यमिक विद्यालय हफलागंज में इंटर के नामांकन के नाम पर अधिक राशि लेने और रसीद नहीं देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय अभिभावकों ने संबंधित विभाग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय अभिभावक राजेश वर्णवाल ने बताया कि इंटर में नामांकन फार्म के लिए जहां 30 रुपए लिए जा रहे हैं।

वही नामांकन फीस के नाम पर 800 से 1200 तक रुपए लिए जा रहे हैं और जब अभिभावकों के द्वारा दिए गए नामांकन फीस की रसीद मांगी जाती है तो उन्हें देने से इनकार किया जाता है। उन्होंने अभिभावको एवं छात्र-छात्राओं के साथ किए जा रहे आर्थिक शोषण को लेकर शिक्षा विभाग से मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर छात्र रवि,प्रवेश आदि ने भी अधिक राशि लेने और रसीद नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण रसीद नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया की फीस नियम के अनुसार ही लिए जा रहे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई