मनसाही में 33/11 केवी फीडर मेंटेनेंस को लेकर सोमवार से लेकर शनिवार तक बिजली रहेगी बाधित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड विद्युत कार्यपालक अभियंता का कार्यालय विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि कटिहार जिले में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार अंतर्गत विद्युत शक्ति उप केंद्र मनसाही में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए 33/11 केवी फीडर में मेंटेनेंस का कार्य सोमवार से शुरू हुआ जो 16 मई शनिवार तक चलेगा ।

इसकी जानकारी देते हुए मनसाही के जेई राकेश कुमार ने बताया कि 33/11केवी इलेक्ट्रिक पावर सबस्टेशन मनसाही अंतर्गत मनसाही के ऑल एरिया में 11 मई सोमवार से 16 मई शनिवार तक सुबह के सात बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक 33 केवी में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली सुविधा बाधित रहेगी उपभोक्ता सुबह में सात बजे से पहले एवं 12 बजे के बाद अपना कार्य बिजली से कर सकते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई