किशनगंज /मुरलीधर झा
किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत गंदर्भडांगा थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।मालूम हो कि तलवारबंधा गांव निवासी लगभग 60 वर्षीय महिला उमेदा खातून का शव गांव के कब्रिस्तान के पास मक्का के खेत से बरामद किया गया है।मृतका की पहचान नजमुद्दीन उर्फ बामका की पत्नी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका शनिवार शाम से लापता थी और रविवार देर शाम उसका शव मक्का खेत में देखा गया।घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ।मृतिका के पति का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है बावजूद इस तरह की घटना हुई है ।परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है ।
स्थानीय लोगों के द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई ।जिसके बाद गर्भनडांगा थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है




























