घटिया और सड़ा चावल देख लाभुक हुआ नाराज

SHARE:

घटिया चावल रहटा पंचायत में जन वितरण प्रणाली के द्वारा वितरण नहीं किया गया

फलका /कटिहार – प्रखंड के पीडीएस दुकानों में सड़ा हुआ चावल बाटे जाने पर उपभोक्ताओं में नाराजगी जताने का मामला सामने आया है। पीडीएस दुकानों में सड़ा हुआ चावल निकला। चावल खाने लायक नहीं था। घटिया चावल लाभार्थी को जन वितरण प्रणाली द्वारा नहीं वितरण किया गया।

पीडीएस दुकानदार रहटा पंचायत के राजेश पासवान ने इसकी शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से करने की बात कही। फलका प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम से उपलब्ध कराए गए चावल काफी घटिया व खाने लायक नहीं था। जबकि तीन से चार साल पुराना व घटिया चावल था।

लाभार्थी ने बताया कि इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जाएगी। इस मामले में रहटा पंचायत के पीडीएस दुकानदार राजेश पासवान ने एसएफसी गोदाम से घटिया चावल देने का आरोप लगाया है। यह आरोप राशन या अन्य सरकारी योजनाओं के वितरण में जहाँ गुणवत्ता खराब होने की शंका जताई जा रही है

जन वितरण प्रणाली ने कहा कि फलका प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम से उपलब्ध कराए गए चावल काफी घटिया व खाने लायक नहीं था। घटिया चावल निकले जाने पर जन वितरण प्रणाली के अध्यक्ष गौतम रजक काफी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि घटिया चावल को लेकर विभाग को लिखा जाएगा। जिससे लाभार्थी को पोषण युक्त राशन मिल सके। पीडीएस दुकानदार राजेश पासवान के द्वारा घटिया चावल सोसल मीडिया पर वायरल होने पर जानकारी मिली थी। वरीय पदाधिकारी के द्वारा जांच होने पर सच्चाई सामने आएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!