सालमारी /कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के मधाईपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 11 मोलनापुर गांव में रविवार को बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने से एक परिवार का आवासीय घर जलकर राख हुआ। हसीबुल के घर में आग लगने से घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया है।
पीड़ित परिवार ने बताया की संभावना है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की बिजली विभाग को शार्ट सर्किट मामले पर गंभीर होना होगा।
उन्होंने बताया की ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। यह गरीब परिवार है। किसी तरह घर परिवार चलता था। इस घटना से यह लोग बेघर हो गया है। घटना की सूचना सीओ को दे कर तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है।




























