घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

बरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित गुलेसर ऋषि ने बताया कि मेरा मझला पुत्र धर्मेंद्र ऋषि (35) मजदूरी का काम करता है।

आरोप है कि 7 मई की रात करीब 7 बजे गांव के ही नीरज ऋषि,पुतुल ऋषि,शिवम,अमका,अमन ऋषि उनके दरवाजे पर पहुंचे और धर्मेंद्र को बुलाकर अपने साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बहियार की ओर ले गए। वहां ले जाकर लोहे की रॉड,बेल्ट और बांस की लाठी से जमकर मारपीट की गई।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही युवक को बहियार से खाट पर उठाकर घर लाया गया। जिसके बाद इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी लाया गया।जहां उसका इलाज किया गया।

आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने युवक के पीठ,पैर,सिर और हाथ पर गंभीर चोट पहुंचाई। मारपीट के दौरान उसके पॉकेट से करीब दो हजार रुपये नकद भी निकाल लिए गए। वहीं गले से चांदी की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है, जिसकी कीमत करीब दस हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में बहियार में ही छोड़कर सभी फरार हो गए।

अगले दिन गांव के बच्चों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को घर लाकर इलाज कराया। घायल युवक ने होश में आने के बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।पीड़ित परिवार ने बरारी थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि घटना की आवेदन प्राप्त हुई हैं,जांच कर दोषियों पर उचित कारवाही की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई