कदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
विद्युत कनीय अभियंता राजनंदन कुमार पासवान ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की गईछापेमारी के दौरान कई उपभोक्ताओं को बकाया राशि के कारण विच्छेदित रहने के बावजूद मीटर से पहले तार जोड़कर बिजली का उपयोग करते पाया गया।
उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मोहम्मदपुर, कुरसेल और कदवा पंचायत क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल सात लोगों को बिजली चोरी कर उपयोग करते पकड़ा गया।
इस क्रम में अमित कुमार शर्मा, मुनिया देवी, कमलेश शर्मा, विशेश्वर केवट,हीरा शर्मा, मिंटू रविदास एवं मीणा देवी के कृत्य से विभाग को हजारों रुपये के राजस्व की क्षति हुई है।उन्होंने बताया कि जुर्माना लगाते हुए कुल बकाया राशि वसूली को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।वहीं अवैध रूप से जोड़े गए पीवीसी तार को जब्त कर लिया गया है।



























