प्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल डाला। सिरण्डा चौक पर घटना को देख ग्रामीणों ने घायल बच्चे को इलाज हेतु तुरंत मेडिकल कॉलेज कटिहार भेजा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्राणपुर पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को रोड जाम करने से मना किया तथा घायल बच्चों के इलाज को लेकर तत्परता दिखाया। इधर जानकारी मिली कि मेडिकल कॉलेज घायल को मैक्स पूर्णिया रेफर किया। घायल बच्चे के पिता मोहम्मद निजाम ने बताया कि 10 वर्षीय मेरा बेटा मदरसा में पढ़ता था। मस्जिद में नमाज पढ़ कर घर आ रहा था। सिरण्डा चौक के समीप सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ने कुचल डाला। बच्चा मैक्स पूर्णिया में जीवन मौत से जूझ रहा है।
घटना के बाद गांव में किसी तरह का अप्रिय घटना ना हो इसके लिए प्राणपुर थानाध्यक्ष,जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह,बस्तौल पंचायत के मुखिया मुजाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, समाजसेवी अताउर रहमान, मोहम्मद कादिर सहित दर्जनों लोग शांति समिति की बैठक भी की।
बैठक में सीमेंट से लदा ट्रैक्टर को किसी तरह की क्षति न हो एवं बच्चे का इलाज समुचित ढंग से हो सके आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। थानाअध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण था जिसे लेकर घटनास्थल के समीप दो चौकीदार प्रतिनियुक्त किया गया है। लिखित आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


























