मनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई।
इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के द्वारा गर्भवती महिलाओं का एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। इनके उपरांत ब्लड जांच,वजन, लंबाई आदि ली गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेम राज ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र से आशा के द्वारा लाए गए प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन,ब्लड जांच,वजन, लंबाई आदि की गई तथा सबों को सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध कराया गया एवं जीविका के द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था कराया गया।
उन्होंने कहा की सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव होने तक उचित दिशा निर्देश खान-पांच रहन-सहन किस तरह का कार्य करना हैं इसकी पूरी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम, क्लर्क पुष्कर राज,लेखापाल अनिमेष कुमार,आशा शीला कुमारी,सुधा कुमारी,जोशनारा खातून, फूलमाया कुमारी, सुनीता कुमारी,प्रिया कुमारी आदि उपस्थित रहे ।


























