विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में भारत की जनगणना 2017 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शुरू हो गया। इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।
बीडीओ सह चार्ज जनगरणाना पदाधिकारी अजय कुमार एवं कृषि पदाधिकारी सह सहायक चार्ज जनगणना पदाधिकारी आदिल अनवर ने विभिन्न पंचायतों और गांवों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाटगांव एवं खानियाबाद पंचायत के कई गांवों में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद जनगणना कर्मियों, परगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न हो।
अधिकारियों ने कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने के लिए प्रखंड में कुल 265 परगणक एवं 43 सर्किल सुपरवाइजर की तैनाती की गई है।
वहीं, सहायक चार्ज पदाधिकारी के रूप में आदिल अनवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े प्राप्त करने के लिए सभी कर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है। प्रशासन लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है।























