किशनगंज रेलवे स्टेशन में अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। प्लेटफॉर्म के पोल संख्या दो के समीप लगभग 65 वर्षीय महिला का शव बरामदगी की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन भीड़ शव का शिनाख्त करने में नामक रही।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला विगत कई दिनों से स्टेशन परिसर में भीख मांग कर अपना गुजर-बसर करती थी।

लेकिन कुछ दिनों से वह बीमार थी। उसने खाना पीना भी बंद कर दिया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। बहरहाल मौके पर पहुंची रेल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को अगले 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। ताकि उसकी पहचान हो सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई