फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक घायल

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

फरिंगगोड़ा एसएसबी कैंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। गुरुवार रात घटित घटना में आरजे 09 जीई 9525 नंबर के ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जिससे चालक ट्रक के भीतर फंस गया। टक्कर की जोरदार आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि भीषण दुर्घटना के बावजूद उसे मामूली चोटें आई थीं।


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने के क्रम में 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था।

जिससे कुछ देर के लिए एन एच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई